चैम्पियंस ट्रॉफी : तेंदुलकर के विकेट पर नजर है आमेर की
इंग्लैंड में पिछले साल जून महीने में हुए ट्वेंटी-20 विश्वकप में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले आमेर पाकिस्तान की पेस बैटरी के प्रमुख सदस्य हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी का नमूना भी पेश किया था।
भारत-पाक के बीच शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में इस युवा गेंदबाज की नजर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के विकेट पर रहेगी।
आमेर ने कहा, "तेंदुलकर का विकेट लेना विश्व के किसी भी गेंदबाज का सपना होता है। मैं उनका विकेट लेना पसंद करूंगा क्योंकि वह एक महान खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करूंगा। ऐसा करने में यदि मैं सफल रहा तो फिर हमारे लिए भारत को हराने की राह आसान हो जाएगी।"
बायें हाथ के इस गेंदबाज ने कहा, " मेरे पास सचिन को आउट करने की योजना है लेकिन यह पिच के मिजाज पर निर्भर करेगी। पिच से यदि थोड़ी भी मदद मिली तो मैं अपनी योजना को क्रियान्वित कर सकूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications