चैम्पियंस ट्रॉफी: पोंटिंग आउट, आस्ट्रेलिया 6 विकेट पर 165 रन (लीड-2)
स्थानीय न्यू वांडर्स स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। आस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। उसके खाते में अभी एक रन भी नहीं जुड़ा था कि शेन वाटसन के रूप में उसने पहला विकेट गवां दिया।
वाटसन के आउट होने के बाद पोंटिंग ने सलामी बल्लेबाज टिम पैन के साथ मिल कर अपनी टीम को इस शुरुआती झटके से उबार लिया। पैन 33 रन बनाकर आउट हुए। पोटिंग ने अपनी 79 रनों की पारी में 94 गेंदों का सामना किया और नौ चौके जड़े।
पोंटिंग के आउट होने के बाद कैलम फग्र्यूशन 20 और कैमरॉन व्हाइट चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। माइक हसी ने छह रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से केमर रोएच, डेविड बर्नार्ड और निकिता मिलर ने दो-दो विकेट चटकाए। खबर लिखे जाने तक जेम्स होप्स दो और मिशेल जॉनसन एक रन बनाकर नाबाद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications