चैम्पियंस ट्रॉफी : श्रीलंका के 157 पर 6 विकेट गिरे (लीड-5)
श्रीलंका के बल्लेबाज महेला जयवर्धने 42 और कुलसेकरा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
श्रीलंका का पहला विकेट सनत जयसूर्या (24) के रूप में गिरा। उन्हें टुफी ने मिल्स के हाथों कैच कराया। इसके बाद दिलशान मिल्स की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 41 रनों का योगदान दिया। श्रीलंका का तीसरा विकेट कुमार संगकारा (11) के रूप में गिरा। फ्रेंकलिन की गेंद पर वह टेलर को कैच दे बैठे।
समरवीरा 18 के निजी स्कोर पर विटोरी की गेंद पर ब्रूम को कैच दे बैठे। कंदाम्बी 11 रन बनाकर रन आउट हो गए। मैथ्यूज 2 रन बना कर फ्रेंकलिन की गेंद पर गुपटिल के हाथों कैच आउट हो गए।
स्थानीय न्यू वांडर्स स्टेडियम में श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए।
कीवी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ब्रेंडन मैक्कलम और जेसी राइडर ने संभलकर शुरुआत की और श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रनों की सझेदारी की। राइडर ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रन बनाए। मैक्कलम ने भी 46 रनों की पारी खेली।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी टीम को रॉस टेलर और नेल ब्रूम के रूप में झटका लगा। कप्तान डेनियल विटोरी ने 48 और मार्टिन गुपटिल ने 66 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यू ने दो, सनथ जयसूर्या ने तीन, कुलशेखरा ने एक और मलिंगा ने एक विकेट हासिल किया।
गौरतलब है कि यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। जो टीम हारेगी उसे टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ेगा। श्रीलंकाई टीम के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह थिलन तुषारा को टीम में शामिल किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications