चैम्पियंस ट्रॉफी : दक्षिण अफ्रीका ने 25 ओवर में 137 रन बनाए (लीड-5)
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ 63 और डिविलियर्स 35 बनाकर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट हर्शल गिब्स (22) के रूप में गिरा। वह एंडरसन की गेंद पर राइट के हाथों कैच आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 42 रन था। जैक कालिस 12 रन बनाकर ब्राड की गेंद पर डेनली के हाथों कैच आउट हुए।
इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 323 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से ओवेश शाह ने शानदार 98 रनों की पारी खेली और पॉल कोलिंगवुड ने 82 और मोर्गन ने 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इंग्लैंड का पहला विकेट जो डेनली (21) के रूप में गिरा। जैक कालिस की गेंद पर डुमिनी ने उन्हें कैच आउट किया। उस वक्त इंग्लैंड का कुल योग 48 था। इसके बाद 59 के कुल योग पर एंड्रयू स्ट्रास के रूप में दूसरा विकेट गिरा। वह 25 रन बनाकर आउट हुए। पर्नेल की गेंद पर वह बाउचर को कैच दे बैठे।
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए ओवेश शाह और कोलिंगवुड के बीच 163 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लैंड का तीसरा विकेट कोलिंगवुड के रूप में गिरा। उस समय टीम का कुल योग 222 रन था। इसके बाद राइट (8), बोपारा (1), ब्राड (0) सस्ते में आउट हो गए। स्वान 8 और एंडरसन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज पर्नेल तीन विकेट झटक कर सबसे सफल गेंदबाज रहे। बोथा को दो और स्टेन व कालिस को एक-एक विकेट हासिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications