चैम्पियंस ट्रॉफी : इंग्लैंड मुश्किल में, 9 विकेट गिरे (लीड-2)
इंग्लैंड ने अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट पांच ओवर के खेल में गंवा दिए थे।
इंग्लैंड के बल्लेबाज साइडबाटम 4 और एंडरसन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एंड्रयू स्ट्रास के रूप में गिरा। स्ट्रास खाता भी नहीं खोल सके थे कि मिल्स की गेंद पर मैकुलम के हाथों लपक लिए गए।
दूसरा विकेट डेनली (5) के रूप में गिरा। उन्हें बांड ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद तीसरा विकेट ओवेश शाह (3) का गिरा। उन्हें बांड की गेंद पर मैकुलम ने कैच आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 13 रन था। मोर्गन 9 रन बनाकर आउट हुए। वह बटलर की गेंद पर टेलर को कैच थमा बैठे।
पॉल कोलिंगवुड ने हालांकि संभककर खेलना शुरू किया लेकिन 40 के निजी स्कोर पर वह एलियट की गेंद पर टेलर को कैच दे बैठे। उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन था।
इसके बाद राइट (4), ब्राड (1), स्वान (11) सस्ते में आउट हो गए।
रवि बोपारा ने महत्वपूर्ण पारी खेलने की ओर बढ़ ही रहे थे कि 30 के निजी स्कोर पर बांड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications