क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के फिजियोथेरेपिस्ट एलेक्स कोंटोरियस ने कहा,"इंग्लैंड में होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान माइकल को पीठ के निचले हिस्से में दर्द शुरू हुआ था। दक्षिण अफ्रीका आने के बाद यह दर्द और बढ गया और टीम के किसी अभ्यास सत्र में उन्होंने भाग नहीं लिया।"
माइकल क्लार्क के स्थानापन्न खिलाड़ी का नाम राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा तय किया जाएगा जिसकी घोषणा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।