उल्लेखनीय है कि 2014 में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप की मेजबानी पहले ही बांग्लादेश को मिल चुकी है। परंतु पिछले दिनों बट्ट ने दक्षिण अफ्रीका के एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पाकिस्तान 2014 के ट्वेंटी-20 विश्व की मेजाबनी का इच्छुक है और वह इसके लिए दावा कर सकता है।
बट्ट ने अपने साक्षात्कार में यह उम्मीद जताई थी कि तब तक पाकिस्तान में सुरक्षा के हालात बड़े खेल आयोजनों के माकूल हो जाएंगे। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में अन्य बोर्डो से मदद मांगी जाएगी।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार बीसीबी के निदेशक और मीडिया समिति के प्रमुख जलाल यूनुस ने कहा, "पीसीबी प्रमुख का बयान मजाकिया है। ट्वेंटी-20 विश्व कप की मेजबानी पहले ही बांग्लादेश को मिल चुकी है। वर्ष 2006 में आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को इसकी मेजबानी दी गई थी।"
यूनुस ने कहा, "हमारा मानना है कि पीसीबी प्रमुख इस बारे में नहीं जानते। हम उनके बयान से चिश्चित तौर पर आश्चर्यचकित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।