स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कामरान अकमल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे अफरीदी ने संभलकर खेलना आरंभ किया लेकिन मिशेल जॉनसन की गेंद पर वह चकमा खा गए। वह 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
खबर लिखे जाने तक अकमल 26 और यूनुस चार रन बनाकर खेल रहे थे। भारत और आस्ट्रेलिया दोनों के लिहाज से बेहद अहम इस मैच के पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक को जगह दी गई है।
गौरतलब है कि इस मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद ही आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। अगर पाकिस्तान उसे हरा देता है तो उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा और ऐसी स्थिति में भारत के लिए संभावनाएं बनी रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।