पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तानी टीम की जीत से ही टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय होगा।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कामरान अकमल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शाहिद अफरीदी ने संभलकर खेलना आरंभ किया लेकिन मिशेल जॉनसन की गेंद पर वह चकमा खा गए। वह 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
अफरीदी के आउट होने के बाद कप्तान यूनुस खान और अकमल भी पेवेलियन लौट गए। अकमल ने 44 रनों की पारी खेली। यूनुस ने 18 रन बनाए। शोएब मलिक 27 रन बनाकार आउट हुए। मोहम्मद यूसुफ ने 45 और मिसबाह-उल-हक ने 41 रन बनाए।
भारत और आस्ट्रेलिया दोनों के लिहाज से बेहद अहम इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक को जगह दी गई है।
गौरतलब है कि इस मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद ही आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। अगर पाकिस्तान उसे हरा देता है तो उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा और ऐसी स्थिति में भारत के लिए संभावनाएं बनी रहेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।