चैम्पियंस ट्रॉफी : आस्ट्रेलिया के 117 रन बने (लीड-6)
आस्ट्रेलिया का पहला विकेट वाटसन (24) के रूप में गिरा। उमर गुल की गेंद पर कामरान अकमल उन्हें कैच आउट किया। टीडी पैने (29) को शाहिद अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
इससे पहले पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। इस मैच में पाकिस्तानी टीम की जीत से ही टूर्नामेंट में भारत का भविष्य तय होगा।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कामरान अकमल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शाहिद अफरीदी ने संभलकर खेलना आरंभ किया लेकिन मिशेल जॉनसन की गेंद पर वह चकमा खा गए। वह 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
अफरीदी के आउट होने के बाद कप्तान यूनुस खान और अकमल भी पेवेलियन लौट गए। अकमल ने 44 रनों की पारी खेली। यूनुस ने 18 रन बनाए। शोएब मलिक 27 रन बनाकार आउट हुए। मोहम्मद यूसुफ ने 45 और मिसबाह-उल-हक ने 41 रन बनाए।
भारत और आस्ट्रेलिया दोनों के लिहाज से बेहद अहम इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक को जगह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications