For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस ट्राफी : वेस्टइंडीज के 9 विकेट गिरे (लीड-3)

By Staff

समाचार लिखे जाने तक निकिता मिलर 15 रन और टोंग शून्य पर खेल रहे थे।

भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले दोनों गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। प्रवीण कुमार ने अपने पहले ही ओवर में भारत को सलामी बल्लेबाज एंड्रे फ्लेचर के रूप में पहली सफलता दिलाई। फ्लेचर बिना कोई रन बनाए राहुल द्रविड़ को कैच थमा बैठे। कुमार ने आठ ओवर में 15 रन देकर दो विकेट झटके।

इसके बाद नेहरा ने अपनी गेंद की धार से दो कैरीबियाई बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने किरण पावेल और डेवेन स्मिथ का विकेट झटका। दोनों कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को कैच थमा बैठे।

पारी के 11 वें ओवर में कुमार की एक गेंद पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। बल्लेबाज फ्लोयड रेफर ने दिनेश कार्तिक को कैच थमा दिया। इसके बाद कप्तान धौनी ने गेंदबाजी करते हुए ट्रेविस डॉवलिन बोल्ड कर दिया। उस समय टीम का स्कोर 57 था।

डीई बर्नाड (22) अमित मिश्रा की गेंद पर द्रविड़ के हाथों कैच आउट हुए। उस समय टीम का कुल योग 89 रन था। डरेन सैमी (23) नेहरा की गेंद पर मिश्रा को कैच दे बैठे। केंडन (5) को हरभजन सिंह ने बोल्ड कर दिया।

भारत की ओर से आशीष नेहरा ने तीन और प्रवीण कुमार को दो विकेट हासिल किए। धौनी, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा को एक-एक विकेट मिले।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+