चैम्पियंस ट्रॉफी: पोंटिंग ने कहा, तकदीर हमारे हाथ में है
सेंचुरियन, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान रिकी पोंटिंग का कहना है कि आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग्य उनकी टीम के हाथ में है और वह इस समय सिर्फ पाकिस्तान को हराने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को सेंचुरियन में बुधवार को हराने के बाद ही आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच सकता है। अगर पाकिस्तान उसे हरा देता है तो उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा।
आस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक पोंटिंग ने कहा, "भाग्य हमारे हाथों में है। हम जानते हैं कि हमें क्या करना है। हमें अच्छा खेल दिखाना होगा और सुधार करना होगा।"
गौरतलब है कि समूह ए में भारत और वेस्टइंडीज को मात देकर पाकिस्तान पहले सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। ऐसे में इस समूह में दूसरी कौन सी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, इसका फैसला आज हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
