चैम्पियंस ट्रॉफी: आसान नहीं आस्ट्रेलिया की डगर
पाकिस्तान के खिलाफ इसी मैदान पर बुधवार को एक कम स्कोर वाले मैच में भी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पसीना बहाते दिखे। मैच की आखिरी गेंद तक अगर पुछल्लों ने दमखम नहीं लगाया होता तो अब तक पीली जर्सी वाली यह टीम स्वदेश रवाना होने की तैयारी कर रही होती।
सेंचुरियन में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने माइक हसी को छोड़ आस्ट्रेलिया का हर बल्लेबाज संघर्ष करता नजर आया। पोंटिंग के लिए थोड़ी राहत की बात यह है कि उनकी टीम के गेंदबाज विशेष तौर पर मिशेल जॉनसन पूरी लय में हैं। ब्रेट ली की रफ्तार भी आस्ट्रेलिया जीत में कारगर साबित हो रही है।
आस्ट्रेलियाई टीम को अपनी कमजोरियों के अलावा इंग्लैंड की मजबूतियों पर भी गौर करना होगा। इंग्लैंड ने लीग मैचों में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में उसके हौसले और भी बुलंद हैं। परंतु इस टूर्नामेंट से पहले आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की ही सरजमीं पर उसे एकदिवसीय श्रृंखला में 6-1 से मात दी थी। ऐसे में इस जीत का मनोवैज्ञानिक लाभ आस्ट्रेलिया के पक्ष में जा सकता है।
सेमीफाइनल से पूर्व आस्ट्रेलियाई टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की रणनीति के तहत इंग्लैंड क्रिकेट टीम के गेंदबाज ग्रीम स्वान ने कहा है कि उनकी टीम अब पूरी लय में आ चुकी है और इतिहास की परवाह न करते हुए आस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक स्वान ने कहा, "हम जानते हैं कि आस्ट्रेलिया को लेकर इतिहास हमारे विरुद्ध है। परंतु एशेज के दौरान लॉर्ड्स में भी 75 वर्षो का इतिहास हमारे खिलाफ था और वहां हमने जीत दर्ज की थी।"
आस्ट्रेलियाई के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर औसत दर्जे की नजर आई इंग्लैड क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर वाकई पूरी लय में है। इसकी वजह यह है कि टीम खेल की हर विधा में बेहतरीन नजर आ रही है। बल्लेबाजी में ओवेश शाह, स्ट्रॉस और पॉल कोलिंगवुड शानदार फार्म में हैं।
इन बल्लेबाजों के अलावा इयॉन मॉर्गन का विस्फोटक खेल रिकी पोंटिंग के लिए चिंता का सबब बन सकता है। इंग्लैंड के गेंदबाज भी अच्छी लय में हैं। जिमी एंडरसन, ग्राहम ओनियंस और साइडबॉटम अच्छी गेंदे डॉल रहे हैं। इनसे निपटने के लिए भी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को सतर्क रहना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications