समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मरे की वेबसाइट के जरिए उनके इस टूनामेंट से नाम वापस लेने की जानकारी दी गई है।
वेबसाइट के अुनसार, "जापान में न खेल पाने की वजह से एंडी दुखी हैं लेकिन चिकित्सकों के सलाह पर उन्होंने अपनी चोटिल बाईं कलाई को ठीक होने के लिए और समय देने का फैसला किया है।"
वेबसाइट पर यह भी कहा गया, "उनकी चोट में रोजाना सुधार हो रहा है और वह जल्द ही अभ्यास शुरू कर देंगे। उनकी कलाई की इस सप्ताहांत फिर से जांच की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।