अरबपति बन गए हैं टाइगर वुड्स

Tiger Woods
लंदन। अमेरिका के विख्यात गोल्फर टाइगर वुड्स अरबपति बन गए हैं। वह अब तक कुल एक अरब डॉलर की राशि अर्जित कर चुके हैं। पिछले वर्ष 34 वर्षीय वुड्स की दौलत 90 करोड़ डॉलर थी और इस वर्ष उन्होंने 10 करोड़ डॉलर की कमाई की है जिससे वह 100 करोड़ डॉलर के मालिक बन गए हैं।

ब्रिटिश समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक वुड्स दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो एक अरब डॉलर के मालिक हैं। वर्ष 2002 में वुड्स ने सालाना कमाई के मामले में फार्मूला वन ड्राइवर माइकल शूमाकर को भी पीछे छोड़ दिया था।

वुड्स के नाम से उत्‍पादों की खूब बिक्री

मशूहर पत्रिका 'फोर्ब्स' का कहना है कि पिछले दिनों फेडएक्स कप जीतने पर बतौर बोनस वुड्स को एक करोड़ डॉलर मिले थे। उनके नाम से बिकने वाले गोल्फ उत्पादों की बिक्री भी पिछले एक वर्ष के दौरान 80 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई।

गौरतलब है कि विगत 13 वर्षों से बतौर पेशेवर गोल्फर मैदान में डटे वुड्स का मौजूदा समय में प्रदर्शन पहले की माफिक उत्कृष्ठ नहीं रहा है लेकिन उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Thursday, October 1, 2009, 11:33 [IST]
Other articles published on Oct 1, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+