चैम्पियंस ट्रॉफी: 'पूरी लय में आ चुका है इंग्लैंड'
इंग्लैंड ने लीग मैचों में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में उसके हौसले और भी बुलंद हैं। परंतु इस टूर्नामेंट से पहले उसकी ही सरजमीं पर आस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय श्रृंखला में 6-1 से जीत दर्ज की थी।
ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक स्वान ने कहा, "छह मैचों की हार के बाद मैंने सोचा था कि हम चैंपियंस ट्रॉफी के तीन मैच खेलेंगे और घर लौटकर आराम करेंगे। परंतु हम अपनी लय में आते गए और बेहतरीन क्रिकेट खेलने लगे।"
उन्होंने कहा, "खिताब के दो प्रमुख दावेदारों को हराने के बाद सारी बातें पीछे छूट चुकी हैं। अब सभी सोच रहे हैं कि हम खिताब के लिए ही क्यों न खेलें?"
स्वान ने कहा, "हम जानते हैं कि आस्ट्रेलिया को लेकर इतिहास हमारे विरुद्ध है। परंतु एशेज के दौरान लॉर्ड्स में भी 75 वर्षो का इतिहास हमारे खिलाफ था और वहां हमने जीत दर्ज की थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications