Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्रॉफी : इंग्लैंड के 6 विकेट गिरे (लीड-1)

इंग्लैंड ने तीन ओवर के खेल में ही अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाज टिम ब्रेनसन 16 और ल्यूक राइट 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इंग्लैंड का पहला विकेट स्ट्रास (14) के रूप में गिरा। सिडल की गेंद पर वह होप्स के हाथों कैच आउट हुए। ओवेश शाह ब्रेट ली की गेंद पर पैने को कैच दे बैठे। शाह खाता भी नहीं खोल सके।

पॉल कोलिंगवुड (34) और जो डेनली (36) ने हालांकि संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन वे भी टिक नहीं सके। कोलिंगवुड जानसन की गेंद पर विकेटकीपर पैने को कैच दे बैठे और डेनली सिडल की गेंद पर पैने को कैच थमा बैठे। उस वक्त टीम का कुल योग 91 था।

इसके बाद खेलने आए डेविस अभी पांच ही रन बना पाए थे कि वाटसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद वाटसन ने मोर्गन को भी नौ रन के निजी योग पर चलता कर दिया और टीम को छठा विकेट दिला दिया।

आस्ट्रेलिया के गेंदबाज सिडल और वाटसन ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि जानसन और ब्रेट ली को एक-एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+