आलम ने कहा, "मेरा मानना है कि कोई भी टीम सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले को हल्के में नहीं लेगी। इस स्तर तक पहुंचने वाली हर टीम अच्छी है। हम अपना पूरा दमखम लगाएंगे।"
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'द न्यूज' को दिए साक्षात्कार में आलम ने कहा, "न्यूजीलैंड के पास कई अच्छे बल्लेबाज हैं और उनकी गेंदबाजी भी बहुत मजबूत है। वे पाकिस्तान को कड़ी चुनौती देने में सक्षम हैं।"
आलम ने संभावना जताई कि जोहांसबर्ग की पिच पहले की माफिक नहीं होगी और उसमें काफी सुधार देखने को मिलेगा जहां एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।