इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच में 31 रन देकर चार विकेट चटकाने वाले इलॉयट के अंगूठे में चोट लग गई थी। ऐसे में टीम में हरफनमौला खिलाड़ी को जरूरत थी और इसी के मद्देनजर स्टाइरिस को दक्षिण अफ्रीका बुलाया गया है।
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' ने खबर दी है कि स्टाइरिस भारत में थे और वह वहीं से सीधे दक्षिण अफ्रीका रवाना हो गए। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कोच एंडी मोल्स ने कहा कि अगर इलॉयट फिट नहीं रहते हैं तो पाकिस्तान के खिलाफ स्टाइरिस को मौका दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर चोटिल होने की वजह से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।