चैम्पियंस ट्रॉफी: पोंटिंग ने सचिन को अद्भुत खिलाड़ी बताया
पोंटिंग ने शुक्रवार रात चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली। इसकेसाथ ही उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 12,000 रनों का आंकड़ा भी छू लिया। वह एकदिवसीय मैचों में सचिन और सनथ जयसूर्या के बाद 12,000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक पोंटिंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैंने सचिन की कई पारियों को देखा है। मेरा मानना है कि वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं।"
आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "सचिन के आंकड़ों और कीर्तिमानों को देखिए। किसी भी खिलाड़ी के लिए 20 वर्षो से इस खेल में जमे रहना एक अद्भुत बात है। उन्होंने मेरे जैसे खिलाड़ियों के लिए प्रतिमान स्थापित किया है।"
गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई कप्तान अब तक कुल 323 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। इनमें उन्होंने 43.32 की औसत से 12,043 रन बनाए हैं जिनमें 28 शतक शामिल हैं। सचिन 430 मैचों में 44.48 की औसत से 16,903 रन बना चुके हैं जिसमें 44 शतक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications