टेस्ट और एकदिवसीय में 400-400 विकेट लेना चाहते हैं ब्रेट ली
चोट से उबरने के बाद इंग्लैंड दौर पर आस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करने वाले ली पिछले 10 एकदिवसीय मैचों में 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द हेराल्ड' के मुताबिक ली ने कहा, "मैं टेस्ट और एकदिवसीय दोनों में 400 विकेट लेकर ऐसा करने वाला आस्ट्रेलिया का पहला गेंदबाज बनना चाहता हूं।"
उन्होंने कहा, "आज से 10-12 वर्ष पहले मैं इस उपलब्धि को हासिल करने के बारे में नहीं सोच सकता था। परंतु मेरा मानना है कि अब मेरे लिए मौका है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी।"
गौरतलब है कि ली अब तक खेले 76 टेस्ट मैचों में 310 विकेट और 184 एकदिवसीय मैचों में 321 विकेट ले चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications