ईरानी ट्राफी : बारिश से खेल रुका, शेष भारत 4 विकेट पर 352 रन
दूसरी पारी में शेष भारत के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े। एम. मुकुंद ने शतकीय पारी (126) खेली जबकि एम. विजय ने शानदार 91 रन बनाए।
मुंबई के गेंदबाजों को शेष भारत के 4 बल्लेबाजों को आउट करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। शेष भारत की ओर से आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले मनोज तिवारी 80 रन बना कर नाबाद हैं।
मुंबई के गेंदबाज रमेश पवार और इकबाल अब्दुल्ला ने दो-दो विकेट लिए हैं जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज अजीत अगरकर और धवल कुलकर्णी को एक भी विकेट नहीं मिला।
उल्लेखनीय है कि पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए शेष भारत ने 260 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम 230 रन ही बना सकी थी। इस तरह से शेष भारत को 30 रन की बढ़त मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications