एक आवासीय मॉडल होगा खेल गांव
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजधानी के निर्माणाधीन खेल गांव परिसर में हर रोज करीब 500 वास्तुकारों, इंजीनियरों, पर्यवेक्षकों और मजदूरों की सेना को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि पूर्वी दिल्ली के इस धूले भरे 27 एकड़ क्षेत्र में फैले परिसर को समय पर तैयार करने की कवायद कितने जोरों पर है।
परिसर में 34 अपार्टमेंट ब्लॉकों का निर्माण किया जा रहा है। 'इमार-एमएफजी' द्वारा यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसे दक्षिणी दिल्ली से जोड़ने वाली सड़क भी अभी निर्माणाधीन है जबकि इसके पास ही एथलीटों के लिए एक अभ्यास परिसर बनाया जा रहा है।
भवन निर्माता को टाइल्स, मार्बल और प्लास्टर ऑफ पेरिस पहुंचाने वाले डिजाइनर एजाज उत्साही ने आईएएनएस से कहा, "काम बहुत तेज गति से हो रहा है इसलिए अपार्टमेंट के 2010 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।"
वर्ष 1982 के एशियाई खेलों के समय 28 साल पहले राजधानी के ह्रदयस्थल सिरी फोर्ट में एक विशाल गांव का निर्माण किया गया था। अब यमुना नदी व अक्षरधाम मंदिर के पास राष्ट्रमंडल खेल गांव बनाया जा रहा है, जहां 2010 में 3 से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ी रुकेंगे।
एशियाड खेल गांव जहां शहर से दूर था, वहीं राष्ट्रमंडल खेल गांव राजधानी के बदले हुए रूप को दिखाएगा।
दुबई की कंपनी 'इमार' के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि अपार्टमेंट ब्लॉक्स सात, आठ और नौ मंजिला होंगे। यहां हरे-भरे पार्को के बीच, एक छोटा गोल्फ मैदान, एक स्वीमिंग पूल व एक क्लब हाउस होगा। प्रत्येक ब्लॉक में औसतन 12 अपार्टमेंट होंगे। राष्ट्रमंडल खेलों तक ये अपार्टमेंट नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के पास रहेंगे। बाद में 2011 में इन्हें 'इमार' व दिल्ली विकास प्राधिकरण को लौटा दिया जाएगा। जो अपार्टमेंटो को उनके आधुनिकीकरण और स्वच्छता के बाद निजी खरीदारों को बेच देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications