चैम्पियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड की धीमी शुरुआत (लीड-1)
कप्तान ब्रेंडन मैक्लम के रूप में न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर तेज गेंदबाज पी. एम. सीडल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। उस समय टीम का स्कोर 5 रन था। मैक्लम ने 14 गेंदों का सामना किया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।
खबर लिखे जाने तक सलामी बल्लेबाज ए. जे. रेडमंड छह और मैक्लम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए मार्टिन गुपटिल नौ रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए संघर्ष कर रहे थे।
मांसपेशियों में खिंचाव के चलते न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर ब्रेंडन मैक्लम न्यूजीलैंड की कप्तानी कर रहे हैं।
मैक्लम ने टॉस जीतने के बाद कहा, "पिच अच्छी है। हम चाहते हैं कि पहले बल्लेबाजी कर आस्ट्रेलिया की टीम को दबाव में लाएं। हमें खुद पर भरोसा है। हम ही विजेता होंगे।"
आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा, "टॉस जीतने पर मैं भी पहले बल्लेबाजी ही करता। हमारी टीम काफी रोमांचित महसूस कर रही है। मुझे लगता है कि इस पिच पर 250-260 का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications