राजा का कहना है कि पाकिस्तानी टीम में युवा बल्लेबाजों को मौका दिया जाना चाहिए। स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि यह बेहतरीन समय है जब युवा बल्लेबाजों की खोज की जाए जो अगले 10 वर्षो तक पाकिस्तान को अपनी सेवाएं दे सकें।"
उन्होंने कहा, "इस टूर्नामेंट में उमर अकमल के रूप में एक बेहतरीन बल्लेबाज मिला है। हमें ऐसे और बल्लेबाजों की खोज शुरू कर देनी चाहिए। युवा बल्लेबाजों को निखारने का काम भी करना चाहिए।"
गौरतलब है कि सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।