आस्ट्रेलिया में भारतीय पहलवानों की झड़प

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया में एक कार में सवार होकर जा रहे भारतीय पहलवानों पर नस्लीय टिप्पणी करना स्केटिंग करने वाले कुछ स्थानीय युवकों भारी पड़ा। इससे नाराज पहलवानों ने पीटकर कम से कम दो लोगों को घायल कर दिया। झगड़ा रविवार को तब शुरू हुआ जब एक युवक ने स्केटिंग में उपयोग होने वाले लकड़ी के बोर्ड को कार के शीशे पर मारा।

समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार पहलवान एपिंग में एक कबड्डी टूर्नामेंट से लौट रहे थे। मेडोवग्लेन इंटरनेशनल एथलेटिक्स स्टेडियम की कार पार्किं ग में स्केटरों ने उन पर छींटाकशी की। डेरेबिन शहर के पार्षद टिम सिंह ने कहा कि नस्लीय टिप्पणी से पहलवान भड़क गए।

घायल अस्‍पताल में भर्ती

पुलिस इंस्पेक्टर मार्क डोनी ने बताया कि समीप के स्केटिंग पार्क से आए लोगों के इसमें शामिल होने से झगड़ा शीघ्र ही एक हंगामे में बदल गया। इससे पहलवानों को कबड्डी स्थल छोड़ना पड़ा, जहां 5,000 से अधिक लोग मैच देखने आए थे।

झड़प में 25 और 42 वर्ष के दो लोगों को चोट पहुंची और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस झगड़ा शुरू करने वाले स्केटरों से पूछताछ की योजना बना रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, October 5, 2009, 12:00 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+