वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम के मुताबिक दस्ती ने कहा, "इस बात के सबूत हैं कि पाकिस्तानी टीम ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया और एक उद्देश्य के चलते आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच गंवाया। "
उन्होंने कहा, "हमें कुछ सम्मानित और वरिष्ठ नागरिकों ने इसकी जानकारी दी है। हम और सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें लगता है कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कुछ न कुछ गड़बड़ी हुई है।"
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान अंतिम गेंद पर हार गया था। पाकिस्तान ने इस मैच में आस्ट्रेलिया के समक्ष जीत के लिए 206 रनों का लक्ष्य रखा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।