चावला ने कहा कि गुरुवार से शुरू हो रहे चैम्पियंस लीग में वह इस रहस्यमयी गेंदबाजी के हूनर को परखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपनी गेंदबाजी में इसी प्रकार की विविधताओं के चलते वह जल्दी ही राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे।
उन्होंने कहा, "मैं इस रहस्यमयी गेंदबाजी पर काम कर रहा हूं। आप जल्द ही इसे देखेंगे। मैं अपनी लेग ब्रेक और फ्लिपर्स पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।