सेंचुरियन, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने सोमवार को सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में शेन वाटसन के नाबाद शतक (105 रन नाटआउट) और कैमरुन व्हाइट (62) की उपयोगी पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया ने 45.2 ओवरों में 205 रन बना लिए। वाटसन से लगातार दूसरे मैच में शतक बनाया।
चैम्पियंस ट्राफी खिताब की रक्षा करने वाली आस्ट्रेलिया पहली टीम बन गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*