पी़ टी़ उषा की उपेक्षा के मामले की जांच होगी (लीड-1)
पी़ टी़ उषा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीनियर राष्ट्रीय एथलैटिक स्पर्धा और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कार्यक्रम में हिस्सा लेने सोमवार को यहां आई थी। उनके आने की खबर स्थानीय प्रशासन तथा आयोजकों को थी। लेकिन जब वे सोमवार को हवाई जहाज से यहां पहुंची तो राजा भोज विमानतल पर उनकी अगवानी के लिए कोई नहीं पहुंचा। उसके बाद वे साई के कार्यक्रम में पहुंची तो उन्हें महत्व नहीं मिला। इस उपेक्षा से पी़ टी़ उषा इतनी दुखी हुई कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
इस मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है और पूरे मामले की जांच कराने के आदेश दिए है। जांच अधिकारी खेल संचालक संजय चौधरी को बनाया गया है। संजय चौधरी ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि पी़ टी़ उषा को होटल जहांनुमा में ठहराया गया है।
मध्य प्रदेश राज्य एथलैटिक संघ ने भी पी़ टी़ उषा की उपेक्षा पर खेद जताया है। प्रदेश के उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पी़ टी़ उषा से न केवल माफी मांगी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications