'राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बुहत कुछ किया जाना बाकी'
सीजीएफ सदस्य एवं 'ब्रिटिश वर्जिन आइजलैंड्स ओलंपिक कमिटी' के अध्यक्ष एफ्रैम पेन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "यहां थोड़ा काम हुआ है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है।"
राष्ट्रमंडल के 71 देशों के प्रतिनिधि आगामी 12 अक्टूबर को होने वाली सीजीएफ की आमसभा में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। इन लोगों ने गुरुवार को खेल गांव जाकर अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
इस प्रतिनिधिमंडल के साथ सीजीएफ अध्यक्ष माइक फेनेल भी थे। वह यहां कार्यकारी बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इस खेल के आयोजन के लिए तैयारियों पर असंतोष जताते हुए फेनेल ने आयोजन समिति की योग्यता पर ही संदेह जताया था।
सीजीएफ के सभी प्रतिनिधियों को खेल गांव तक ले जाने के लिए तीन बसें लगाई गई थीं और सुरक्षा में पुलिस के आठ वाहन भी तैनात थे। संवाददाताओं को प्रतिनिधियों से एक निश्चित दूरी पर रोक लिया गया था हालांकि फोटोग्राफरों को सुरक्षा घेरे में जाने की इजाजत दी गई थी।
गौरतलब है कि पेन ने बुधवार को आईएएनएस से कहा था कि कार्यकारी बोर्ड और आम सभा दोनों बैठकों के लिए सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications