स्ट्रॉस को पत्नी से मिला था एशेज जीतने का मूलमंत्र
स्ट्रॉस अपनी कामयाबी का श्रेय रुथ को ही देते हैं। उनका कहना है कि उनके जीवन में रुथ का आना न सिर्फ उनके निजी जीवन बल्कि क्रिकेट करियर के लिए बहुत फायदेमंद रहा है। रुथ आस्ट्रेलियाई हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेलीमेल' के मुताबिक अपनी नई पुस्तक 'टेस्टिंग टाइम्स' में स्ट्रॉस ने लिखा है, "मेरी पत्नी बहुत सहयोग करती हैं। उन्होंने एशेज के दौरान मुझमें जीत का जज्बा जगाया।" उल्लेखनीय है कि बल्लेबाजी करते समय वह अपनी शादी की अंगूठी जरूर पहने रहते हैं।
उन्होंने कहा, "हेडिंग्ले में एशेज के चौथे टेस्ट के दौरान जब आस्ट्रेलियाई टीम श्रृंखला में बराबरी की ओर बढ़ रही तो मेरी पत्नी ने मुझसे कहा कि अफगानिस्तान में आज विस्फोट हुआ है जहां कुछ लोगों की मौत हो गई क्योंकि उनके लिए आज का दिन बुरा था। उसकी बात बिल्कुल उचित थी। इसी बात ने मुझे प्रेरित किया।"
गौरतलब है कि रुथ और स्ट्रॉस की मुलाकात आस्ट्रेलिया में वर्ष 1998-99 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम सैम और ल्यूका हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications