चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन से सभी खिलाड़ी संतुष्ट : अफरीदी
चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तानी टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। परंतु सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के लचर प्रदर्शन के बाद आलोचना शुरू हो गई थी। पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली की खेल मामलों की स्थायी समिति के प्रमुख जमशेद दास्ती ने तो टीम पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया था।
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के मुताबिक अफरीदी ने शुक्रवार शाम लाहौर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख एजाज बट्ट से मुलाकात की। उनके साथ टीम के प्रबंधक यावर सईद भी थे। इस मुलाकात के बाद अफरीदी ने संवाददाताओं से कहा, "महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोगों को कोई बयान देने से से पहले यह समझना चाहिए उससे देश की बदनामी न हो।"
अफरीदी ने कहा, "चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन से हर खिलाड़ी संतुष्ट है। पेशेवर खिलाड़ी होने की वजह से हम लोगों की सोच सकारात्मक होनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications