हाकी: भारत ने कनाडा को दी शिकस्त
विक्टोरिया। भारतीय हॉकी टीम ने सात मैचों की सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार को विक्टोरिया विश्वविद्यालय मैदान पर कनाडा को 2-0 से पराजित कर दिया। भारत के लिए तुषार खांडेकर ने 27वें और संदीप सिंह ने 66वें मिनट में गोल किया। कनाडा ने भारतीय हमलों का कड़ा प्रतिरोध किया, लेकिन इसे लंबे समय तक कायम रखने में सफल नहीं हुआ।
मध्यपंक्ति में खेल रहे खांडेकर ने कनाडा की रक्षापंक्ति को भेद कर पहला गोल किया। भारत की ओर से गुरविंदर चांडी और सर्वजीत सिंह ने गोल करने के दो अच्छे मौके गंवाएं।
सर्वजीत का शानदार प्रदर्शन
मध्यांतर के बाद कनाडा ने भी हमले के प्रयास किए और गब्बर सिंह और कोनार मेकिन के प्रयासों को भारतीय गोलरक्षक एड्रियन डिसूजा ने विफल कर दिया।
इसके बाद सर्वजीत सिंह के एक अन्य प्रयास को कनाडा के गोलरक्षक ने विफल कर दिया। आखिरकार 66वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल करके संदीप सिंह ने भारतीय विजय को पक्का कर दिया। श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications