चैम्पियंस लीग : ओटेगो की पारी लड़खड़ाई (लीड-4)
समाचार लिखे जाने तक दमित्रि मैस्कैरेनहास छह और डरेक डी बूरडर दो रन बनाकर खेल रहे थे।
ओटेगो का कोई भी खिलाड़ी टिककर खेलता नहीं दिखा और पारी के पहले विकेट के रूप में एरेन रेडमंड 11 गेंदों पर 14 रन बनाकर रोरी क्लेनवेल्ड का शिकार बने। फिर ब्रेडन मैक्कुलम 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में हमीश रूथरफोर्ड का विकेट गिरा। उन्होंने नौ गेंदों पर 14 रन बनाए। चौथे विकेट के रूप में नेल ब्रूम पांच रन बनाकर रन आउट हुए।
पांचवे विकेट के रूप में पारी के 11वें ओवर में क्रेग कमिंग 18 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के रूप में नाथन मैक्कु लम 38 रन बनाकर आउट हुए। सातवें विकेट के रूप में एक रन बनारक इयान बटलर आउट हुए।
इससे पहले केप कोबराज ने एंड्रयु पुटिक के शानदार शतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 193 रन बनाए। पुटिक ने नाबाद 104 रन बनाए।
केप कोबराज की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 5.1 ओवर में 38 रन के कुल योग पर उसके दो विकेट गिर गए। लेकिन इसके बाद तीसरे विकेट के रूप में जेपी डुमनी और एजी पुटिक के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। इस तरह केप कोबराज शुरुआती झटकों से उबरते हुए अच्छा स्कोर खड़ा करने में सफल हुआ।
केप कोबराज के पहले दो प्रमुख बल्लेबाज हर्सल गिब्स एक रन और हेनरी डेविड्स 12 रन बनाकर आउट हुए। दोनों का विकेट दमित्रि मैस्कैरेनहास ने लिया।
इसके बाद 133 के कुल स्कोर पर डुमिनी का विकेट गिरा। उन्होंने 25 गेंदों पर शानदार 32 रन बनाए। चौथे विकेट के रूप में रोरी क्लेनवेल्ड एक रन बनाकर आउट हुए। जस्टिन ऑनटोग ने 14 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए।
इससे पहले ओटेगो ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। गुरुवार को लीग के पहले मुकाबले में केप कोबराज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications