चैम्पियंस लीग : डेयरडेविल्स ने वायंबा को दिया 171 रनों का लक्ष्य (लीड-2)
दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शानदार 66 और दिनेश कार्तिक 61 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली का पहला विकेट दिलशान के रूप में गिरा। वह 10 रन बनाकर वेलेगेदारा की गेंद पर मुबारक के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद गौतम गंभीर 3 और ओवेश शाह 18 रन बनाकर आउट हो गए। तिवारी 3 और भाटिया 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
डेयरडेविल्स टीम का यह दूसरा मैच है जबकि वायंबा की टीम अपना पहला ग्रुप मैच खेल रही है। डेयरडेविल्स को अपने पहले मैच में विक्टोरिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। यह मैच जीतकर डेयरडेविल्स टीम दूसरे दौर में पहुंचने की दौड़ में कायम रहेगी।
यह मैच डेयरडेविल्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है, लिहाजा उसने आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ को मैदान में उतारने का फैसला किया है। मैक्ग्राथ पहले मैच में नहीं खेले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications