Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : दिल्ली डेयरडेविल्स ने वायंबा को 50 रनों से हराया (लीड-4)

दिल्ली डेयरडेविल्स के 170 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वायंबा इलेवंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना सकी।

वायंबा की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 36 रन के कुल योग पर उसके पांच विकेट गिर गए थे। महेला जयवर्धने (53) को छोड़ कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका।

वायंबा के बल्लेबाज उदावट्टे 2, वैनडोर्ट 9, कुलातुंगा 10, जोहान मुबारक शून्य, लोकुराछी 4, परवेज महारुफ 3 रन बनाकर आउट हो गए। जोयसा 21 और उडाना 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से नान्स ने चार और मैग्राथ ने दो विकेट हासिल किए। अमित मिश्रा को एक विकेट मिला।

इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 बनाए। दिल्ली के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शानदार 66 और दिनेश कार्तिक 61 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली का पहला विकेट दिलशान के रूप में गिरा। वह 10 रन बनाकर वेलेगेदारा की गेंद पर मुबारक के हाथों कैच आउट हुए। इसके बाद गौतम गंभीर 3 और ओवेश शाह 18 रन बनाकर आउट हो गए। तिवारी 3 और भाटिया 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

वायंबा की ओर से वेलेगेदारा और मेंडिस को दो-दो विकेट मिले।

डेयरडेविल्स टीम का यह दूसरा मैच था जबकि वायंबा की टीम अपना पहला ग्रुप मैच खेल रही थी। डेयरडेविल्स को अपने पहले मैच में विक्टोरिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। यह मैच जीतकर डेयरडेविल्स टीम दूसरे दौर में पहुंचने की दौड़ में कायम रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+