खिताबी जीत को लेकर आश्वस्त नहीं हैं कैटिच
कैटिच की टीम दो मुकाबलों में एक के बाद एक जीत हासिल कर चुकी है। उसने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में डायमंड ईगल्स को 53 रन से हराया था और फिर रविवार को उसने ससेक्स शार्क्स पर 35 रनों की जीत दर्ज की थी।
ससेक्स पर मिली जीत के बाद कैटिच ने कहा, "इस टूर्नामेंट के लिए हमारी तैयारी अच्छी है और हम उम्मीद के मुताबिक सही दिशा में बढ़ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मैं यह कहना चाहूंगा कि हमारे खिताब जीतने के आसार कम ही हैं क्योंकि हमारे खिलाड़ियों में अनुभव की कमी है।"
कैटिच मानते हैं कि टूर्नामेंट में खेल रही दूसरी टीमों में शामिल खिलाड़ियों की तुलना में उनके साथियों ने काफी कम ट्वेंटी-20 क्रिकेट खेला है। बकौल कैटिच, "इस टूर्नामेंट में एक टीम के हिस्से अधिक से अधिक पांच मैच आने हैं। इस लिहाज से मेरी टीम के पास अनुभव की कमी है और यही बात हमारी खिताबी जीत की राह में बाधा बन सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications