मौसम का मिजाज और पिच को देखते हुए गंगा ने तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। इस टीम में नौ खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय अनुभव है। इस लिहाज से गंगा की टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है।
दूसरी ओर, आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लेंगर की कप्तानी में खेल रही समरसेट की टीम ने बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह टीम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, जिन्होंने हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स को पराजित किया था।
टीमें :
समरसेट : मार्कस ट्रेस्कोथिक, जस्टिन लेंगर, जेंडर डी ब्रुएन, क्रेग केसविटर, अरुल सुपैया, पीटर ट्रेगो, जेम्स हिल्ड्रेथ, बेन फिलिप्स, अल्फांसो थॉमस, मैक्स वॉलर, चार्ल विलोबॉय
त्रिनिदाद एवं टोबेगो (संभावित) : डरेन गंगा, सैमुएल बैड्री, एड्रियन बाराथ, ड्वेन ब्रावो, डरेन ब्रावो, रेयाड इमरिट, शेरविन गंगा, डेव मोहम्मद, सुनील नारायन, विलियम पेरकिंस, केरन पोलार्ड, दिनेश रामदीन, रवि रामपाल, लेंडल सिमंस, नेविन स्टीवर्ट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।