चैम्पियंस लीग : ब्रावो ने ट्रेस्कोथिक को सस्ते में लौटाया (लीड-4)
बल्ले के साथ नाकाम रहने वाले ब्रावो ने ट्रेस्कोथिक को तीन रन के व्यक्तिगत योग पर विकेट के पीछे दिनेश रामदीन के हाथों कैच कराया। खबर लिखे जाने तक समरसेट ने चार ओवर में एक विकेट खोकर 20 रन बना लिए थे। जस्टिन लेंगर सात और क्रेग कीस्विटर चार रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। इसमें रामदीन ने सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। अपनी 39 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान रामदीन ने दो चौके लगाए।
इसके अलावा सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (22), विलियम पेरकिंस (20), कप्तान डरेन गंगा (23) और शेरविन गंगा (नाबाद 17) रनों का योगदान देने में सफल रहे। समरसेट की ओर से चार्ल विलोबॉय ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि मैक्स वॉलर और अल्फांसो थॉमस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। बेन फिलिप्स को भी एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications