इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम के सलामी बल्लेबाज जैक्स कैलिस और रोबिन उथप्पा ने तेजी से रन बटोरते हुए 10 ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 75 रन बटोर लिए थे।
हरफनमौला खिलाड़ी कैलिस 28 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उथप्पा ने 31 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए थे।
अपने पहले मैच में केप कोबराज के हाथों हार झेलने वाली रायल चैलेंजर्स टीम ने एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है। सलामी बल्लेबाज संदीप पांडेय के स्थान पर बालचंद्र अखिल को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।