न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'डोमिनियन पोस्ट' के मुताबिक 31 साल के ओरम ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। ओरम के मुताबिक घुटने में चोट की तकलीफ के कारण वह टेस्ट क्रिकेट छोड़ने पर मजबूर हुए हैं।
ओरम ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहते हुए वह अपने करियर को थोड़ा और विस्तार दे सकते हैं। घुटने की चोट ने पिछले कुछ समय से ओरम को काफी परेशान किया है। इस चोट के कारण वह पिछले सात साल में सिर्फ 33 टेस्ट मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*