पुणे में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए जहीर को मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई की कप्तान वसीम जाफर करेंगे।
जहीर ने मुंबई इंडियंस टीम के प्रशिक्षण शिविर के साथ गेंदबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया है। यह शिविर हाल ही में वड़ोदरा में समाप्त हुआ है।
जहीर के पूरी तरह फिट होने से भारत को अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में काफी फायदा होगा।
भारतीय टीम श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला और दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में जहीर के बगैर ही खेली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।