समाचार एजेंसी डीपीए ने एसी मिलान के उपाध्यक्ष एड्रियानो गिलियानी के हवाले से लिखा है कि जनवरी में 'विंटर ट्रांसफर मार्केट' के शुरू होने के साथ बेकहम के इटली लौटने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
गिलियानी ने कहा, "हम बेकहम को लोन के आधार पर 30 जून तक के लिए इटली लाने का प्रयास करेंगे। इस संबंध में पुष्ट रूप से अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसे लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है।"
34 साल के बेकहम ने पिछले सत्र में जनवरी से जून के बीच एसी मिलान के लिए 18 मैच खेलते हुए दो गोल ठोके थे। इसके बाद वह गैलेक्सी की ओर से खेलने के लिए अमेरिका लौट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।