ऑनलाइन समाचार एजेंसी के मुताबिक यूनुस ने मंगलवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
ऐसा माना जा रहा है कि यूनुस दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद हो रही आलोचना से निराश थे।
पाकिस्तानी संसद की खेल मामलों की स्थाई समिति द्वारा इस मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए जाने के कारण यूनुस ने कप्तानी त्यागने का फैसला किया।
यूनुस ने कहा कि स्थाई समिति के अध्यक्ष ने उनके खिलाफ बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और ऐसे में उनका कप्तान बने रहना मुश्किल है।
उन्होंने कहा कि वह इस हालात से दुखी हैं लेकिन इसके बावजूद वह राष्ट्रीय टीम के लिए पूरे समर्पण के साथ खेलते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।