चैम्पियंस लीग : एडवर्ड्स ने त्रिनिदाद को दिया पहला झटका (लीड-1)
टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स टीम के इस तेज गेंदबाज ने त्रिनिदाद के सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस को सात रन के व्यक्तिगत योग पर पगबाधा आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 19 रन था।
खबर लिखे जाने तक त्रिनिदाद की टीम ने तीन ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 24 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज विलियम पार्किं स नौ और हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो चार रन बनाकर खेल रहे थे।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। डेक्कन की टीम इस ग्रुप की तीसरी टीम समरसेट के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा चुकी है जबकि त्रिनिदाद की टीम ने अपने पहले मैच में समरसेट को हराया था।
समरसेट ने दो मैचों से दो अंक जुटाए हैं। त्रिनिदाद के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह रन रेट के मामले में बेहतर स्थिति में है। दूसरी ओर, अपना पहला मैच गंवाकर डेक्कन चार्जर्स ग्रुप-ए में फिलहाल तीसरे स्थान पर है।
दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए डेक्कन चार्जर्स को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। सिर्फ जीत से उसका काम नहीं चलेगा। उसे इतनी बड़ी जीत हासिल करनी होगी कि वह रन रेट के मामले में समरसेट को पीछे छोड़ सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications