चैम्पियंस लीग : त्रिनिदाद के 3 विकेट गिरे (लीड-2)
खबर लिखे जाने तक विलियम पार्किं स 33 और ड्वेन ब्रावो छह रन बनाकर खेल रहे थे। टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स ने सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस (7), डरेन ब्रावो (14) और कप्तान डरेन गंगा (0) के विकेट चटकाए हैं। गंगा रन आउट हुए।
दोनों टीमों का यह दूसरा मैच है। डेक्कन की टीम इस ग्रुप की तीसरी टीम समरसेट के खिलाफ अपना पहला मैच गंवा चुकी है जबकि त्रिनिदाद की टीम ने अपने पहले मैच में समरसेट को हराया था।
समरसेट ने दो मैचों से दो अंक जुटाए हैं। त्रिनिदाद के भी इतने ही अंक हैं लेकिन वह रन रेट के मामले में बेहतर स्थिति में है। दूसरी ओर, अपना पहला मैच गंवाकर डेक्कन चार्जर्स ग्रुप-ए में फिलहाल तीसरे स्थान पर है।
दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए डेक्कन चार्जर्स को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। सिर्फ जीत से उसका काम नहीं चलेगा। उसे इतनी बड़ी जीत हासिल करनी होगी कि वह रन रेट के मामले में समरसेट को पीछे छोड़ सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications