चैम्पियंस लीग : विक्टोरिया के 50 रन पूरे (लीड-4)
विक्टोरिया के बल्लेबाज और क्विनी 20 और ब्लिजार्ड 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। विक्टोरिया का पहला विकेट ब्राड हॉग (20) के रूप में गिरा। उन्हें अखिल ने बोल्ड किया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स की ओर से मनीष पांडेय ने 39, उत्थप्पा ने 13, राहुल द्रविड़ ने 33 और अखिल ने नाबाद 18 रनों का योगदान दिया।
रॉयल चैलेंजर्स का पहला विकेट रॉबिन उथप्पा के रूप में गिरा, जो 13 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। यह विकेट 39 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद मनीष पांडेय 60 के कुल योग पर विदा हुए।
पांडेय ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 39 रन बनाए। द्रविड़ ने 35 गेंदों पर तीन चौका और एक छक्का लगाया और 33 रन बनाए।
विक्टोरिया की ओर से मैकडोनाल्ड सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार विकेट अपनी झोली में किए। मैके को दो विकेट मिला।
रॉयल चैलेंजर्स ने दो परिवर्तन किए हैं। जैक्स कैलिस के स्थान पर तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अंतिम-11 में जगह दी गई है जबकि मनीष को विनय कुमार के स्थान पर सलामी बल्लेबाज की भूमिका सौंपी गई है। कैलिस फिट नहीं हैं।
विक्टोरिया की टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। इस टीम में वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिनके रहते वह दिल्ली में खेले गए ग्रुप मुकाबले में वायंबा इलेवंस से हारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications