राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का दावा पेश करेगा उत्तर प्रदेश
यूपीओए के महासिचव आनंदेश्वर पांडे ने शुक्रवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि लखनऊ में हुई संघ की बैठक के बाद 2013 के राष्ट्रीय खेलोंे की मेजबानी का दावा पेश करने का निर्णय लिया गया है।
पांडे ने कहा, "हम 2013 के राष्ट्रीय खेल करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पास इसके लिए जरूरी सुविधाएं पहले से ही मौजूद हैं। यही कारण है कि हमने मेजबानी हासिल करने के लिए पूरी तरह कमर कस ली है।"
पांडे ने कहा कि भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा वर्ष 2009 के 35वें राष्ट्रीय खेलोंे की मेजबानी उत्तर प्रदेश दी गई थी, लेकिन उस समय तैयारी के अभाव में यूपीओए ने खेलोंे का आयोजन करवा पाने से असमर्थता जताकर नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद इन खेलों के मेजबानी केरल को दे दी गई।
34वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन झारखंड में होना है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर फिलहाल इसका आयोजन अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है। राष्ट्रीय खेलों के 34वें संस्करण का आयोजन चौथी बार टाला गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications