इंग्लैंड को विजेता के तौर पर देख रहे हैं 72 फीसदी ब्रिटेनवासी
समाचार पत्र 'द सन' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट से पता चलता है कि ब्रिटेनवासियों को फैबियो कापेलो की टीम पर पूरा भरोसा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि कापेलो की टीम 44 साल बाद उनका सपना सच करेगी।
53.5 फीसदी लोग मानते हैं कि फर्नाडो टोरेस और डेविल विला के रहते स्पेन की टीम इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरेगी जबकि सिर्फ 23 फीसदी इस बार ब्राजील को चैंपियन के तौर पर देख रहे हैं।
इंग्लैंड ने 1966 में विश्व कप जीता था। वह विश्व कप में अब तक 13 बार हिस्सा ले चुका है लेकिन उसके हाथ सफलता सिर्फ एक बार लगी है। ब्राजील ने सर्वाधिक 19 बार हिस्सा लेते हुए पांच बार खिताब जीता है।
दूसरी ओर, जर्मनी और इटली ने 17-17 और अर्जेंटीना ने 15 बार हिस्सा लिया है। जर्मनी ने जहां तीन बार इस खिताब पर कब्जा किया है वहीं इटली ने चार बार और अर्जेटीना दो बार चैंपियन बना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications